Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के 12 मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े लगभग एक दर्जन मामलों की सुनवाई हुई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में 10 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में 2 मामलों की सुनवाई हुई। विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े मामले एवं राजीव रोशन हत्याकांड में गिरफ्तार दो अभियुक्त अखलाक चंदन के मामले में सुनवाई हुई। पूर्व से अभियोजन एवं बचाव पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन एवं उनके प्रत्यावेदन पर अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने पक्ष रखा। आंशिक सुनवाई के पश्चात अदालत ने दोनों मामलों में सुनवाई के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में आंदर के व्यवसायी वर्तमान जदयू नेता शंभू प्रसाद पर मारपीट से जुड़े मामले में अभियोजन द्वारा बहस समाप्त किए जाने के पश्चात गुरुवार को बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजा ने बहस आरंभ कर दिया। शेष 9 मामलों में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन भी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026