परवेज अख्तर/सिवान: जिला प्रशासन की पहल पर बड़हरिया सीओ, बीडीओ द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों के बुधवार की देर शाम चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर सीओ गौरव प्रकाश, बीडीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मृतक मो. राज के पिता मुर्तुजा अली को चार लाख और बड़हरिया पश्चिम टोला गांव के निवासी मृतक मो. शहजाद के पिता मो. असलम सिद्दीकी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं जदयू का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दिया। साथ सरकार से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने क्षेत्र में सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। शिष्टमंडल में जिप अध्यक्ष संगीता यादव, मुर्तजा अली कैसर, अशरफ अंसारी,मुर्तजा अली पैगाम, जुल्फिकार अहमद उर्फ मीठू बाबू, मो. अली अंसारी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…