Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के दस मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को मो. शहाबुद्दीन से जुडे कुल दस मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में चार सेशन मामलों की सुनवाई की गई, जबकि विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में छह मामलों की सुनवाई की गई। विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े मामले में प्रलेखों को प्रदर्श चिह्नित करने के संबंध में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने प्रोटेस्ट पिटीशन को प्रदर्श चिह्नित करने के लिए अदालत से निवेदन किया। बचाव पक्ष की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने प्रोटेस्ट पिटीशन का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत ने उक्त आवेदन पर आदेश पारित कर दिया। इसी अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड से ही जुड़े दूसरे पूरक मामले अखलाक एवं चंदन के मामले में आंशिक सुनवाई की गई। बहुचर्चित प्रतापपुर गोली कांड से जुड़े मामले में कांड के सूचक एवं गवाह शिवजी सिंह के अस्वस्थ रहने के कारण न्यायालय नहीं पहुंच पाने की वजह से मामले में गवाही नहीं हो सकी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026