Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फ़ॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रदेश प्रभारी का जल्द होने वाला है सिवान का दौरा: ज़फर अहमद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी एमएलए अली इमरान रमज़ (विक्टर) का जल्द ही सीवान में आगमन होने जा रहा जिसके मद्देनज़र पार्टी कार्यालय में ज़िला कमिटी ईकाई की कल बैठक बुलाई गयी है। प्रदेश प्रवक्ता ज़फर अहमद ने बताया है  कि उम्मीदवारों की सूची तैयार हो रही है और बहुत ही जल्द सिवान जिला सदर के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

जैसे ही चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधित तारीख़ों की घोषणा की पार्टी ने अपनी चुनावी प्रक्रिया तेज कर दिया है। प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार ने तत्कालीन कोरोना काल की परिस्थिति को देखते हुए पार्टी के सभी जिला इकाइयों को सरकार एंव चुनाव आयोग द्वारा सभी नियमों को पूर्ण रूप से पालन करने के क्रम आदेश जारी कर समस्त बिहारवासियों से विनम्रता पूर्ण अपील भी किया है कि सारे मतदाता लोग सोशल डिस्टेंसींग का आवश्य ख्याल रखें तथा मास्क का उपयोग ज़रूर करें।

वहीं क़यास लगाया जा रहा है कि विधायक अली इमरान विक्टर के सीवान पहुँचने से जिला में एक अलग माहौल देखने में आएगा। जिससे कई विधानसभा क्षेत्र में सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा।अली इमरान विक्टर बंगाल फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से पिछले तीन टर्म से विधायक हैं। और वहाँ के स्थानीय लोग उनको “बंगाल का बॉस” से जानते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024