परवेज़ अख्तर/सिवान:
आदर्श आचार संहिता लागु होते ही पचरुखी अंचल प्रशासन काफी सक्रीय दिखा। शनिवार को सीओ ने खुद अपने-आप मे सक्रिय दिखे। तरवारा बाजार स्तिथ इंदिरा चौक के आस-पास लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर व झंडा को अपने सुरक्षाकर्मियों से हटवाया। बता दें की तीसरे फेज में यानी 7 नवंबर को सीवान जिले में विधान सभा चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी है। वहीं चुनाव तिथि की घोषणा होते ही प्रशासन काफी सजग व मुश्तैद दिखा।
इस दौरान सीओ ने कहा कि विस चुनाव को ले सभी बुथों का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा सीओ ने थाना क्षेत्र के अन्य बाजारों में भी विभिन्न दलों के लगे राजनीतिक पोस्टर ,बैनर व झंडा को हटवाया। इस बाबत सीओ ने कहा कि आचार संहिता के दौरान अगर किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का राजनीतिक बैनर ,पोस्टर या होर्डिंग सार्वजनिक स्थल पर लगाते हैं तो उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…