Siwan News

भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया

परवेज अख्तर/सीवान:- इम्मानुएल मिशन हाई स्कूल हरदिया मोड़ में भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन समारोह और प्रार्थना से हुआ।जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह,प्राचार्य श्रीमती कामिला और मैनेजर फिलिप जोसेफ ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया।जिला प्रशिक्षक भानु प्रताप ओझा ने सबको फाउंडेशन डे का सैल्यूट देकर टिकट लगाया।गाइड स्नेहा,असता,नीलोफर एवम स्नेहा ने स्वागत गान किया।स्काउट मास्टर हरेंद्र कुमार एवं गाइड प्रभारी मीना ने सभी स्काउट गाइड को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवश की बधाई दी।प्राचार्य ने सभी का स्वागत किया और स्काउट के द्वारा लीडरशिप को विकसित करने की बात कही मुख्य आयुक्त ने आज के बदलते परिवेश में प्रेम और भाईचारे के संदेश को पूरी दुनिया में निरूपित करने के लिए बालचरो को प्रेरित किया।अंत मे फ्लैग लोवरिंग कर राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात जिला मुख्य आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को उनके कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ भेंट किया और जिला प्रशिक्षक ने सैलूट कर स्थापना दिवश का टिकट लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक ,राकेश चौबे,अमित कुमार सिंह,स्काउट गाइड के सदस्य मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026