Gopalganj News in Hindi

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ, आशा घर-घर जाकर खिलायेंगी सवर्जन दवा

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला सहित अन्य प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत की गयी। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवा सेवन कर कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. नंदकिशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में अगले 14 दिनों तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा घर-घर जाकर 2 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसे फाइलेरिया की दवा सेवन से ही बचा जा सकता है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्ष्ण सामने आने में वर्षों लग जाता है। इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है। इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार, पूर्व डीएमओ चंद्रिका प्रसाद साह, पीसीआई के जिला समन्वयक सुनिल अग्रवाल, एसएमओ, मलेरिया इंस्पेक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। डब्ल्यूएचओ के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया की दवा दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी है। साथ ही गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार लोगों को यह दवा नहीं खिलाया जायेगा। आवरमेटरिन दवा दो साल से कम उम्र के बच्चें को छोड़ कर सभी को उसकी लंबाई के आधार पर दिया जायेगा. अलबेंडाजोल सभी लोगों दिया जाना है। डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026