Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

परवेज अख्तर/सिवान:- कोड़रा गांव में साई मंदिर का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह साई आरती के साथ पूजा अर्चना की शुरूआत हो गई। आरती व पूजा के दौरान पूरा क्षेत्र साई भजन से गूंज उठा। सुबह से हीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गये थे। मंदिर परिसर में चल रहे अखंड कीर्तन के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। साई मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देर शाम तक प्रदेश के कृषि मंत्री भी पहुंचेंगे। साई मंदिर का ग्यारहवां स्थाना दिवस समारोह विशेष रूप से मनाया गया। समारोह में शामिल होने के लिए शिरडी से साई की वेशभूषा में पुजारी भी पहुंचे थे। संत की तरह जीवन यापन करने वाले पुजारी क्षेत्र में साई मंदिर होने की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा की मंदिर की ख्याति सुनकर वे शिरडी से आये हैं। यहां आने के लिए किसी ने निमंत्रण नहीं दिया है। शिरडी से साई बाबा की वेशभूषा में पहुंचे पुजारी से लोग आशीर्वाद ले रहे थे। शाम को लोक कलाकारों के भक्ति भजन पर श्रोता झूम रहे थे। देर रात तक भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूजा समिति के संरक्षक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि इस साल काफी संख्या में लोग मंदिर में पहुंचे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री भी मंदिर में पूजा करेंगे। इस दौरान दुर्गा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. त्रिभुवन नारायण सिंह, मुन्ना कानू, नन्हे सिंह, लक्ष्मण सिंह व रितेश सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026