परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक जल संचय का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर डीएम रंजीता के निर्देश पर सीओ युगेश दास द्वारा कई दिनों से क्षेत्र के कुएं की स्थिति का सर्वेक्षण कराया जा रहा था। इस कार्य में हल्का कर्मचारी व पंचायत रोजगार सेवकों को लगाया गया था। सर्वेक्षण रिपोर्ट बुधवार को सीओ के स्तर से डीएम को भेजी गयी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। सीओ ने बताया कि सरकार जल संचय के सारे उपायों को विकसित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक जल संचय का प्रयास किया जाय ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट से निपटा जा सके। इसके तहत प्रखंड के सभी बीस पंचायतों के गांवों के कुएं का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जिस भूमि पर कुआं अवस्थित है, उस भूमि का खाता, खेसरा, चौहदी, रकबा, आक्षांश व देशांतर के प्रतिवेदन के साथ-साथ कुएं की वर्तमान स्थिति का प्रतिवेदन दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024