परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए डा. भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन राम ने बताया कि 16 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर सुबह में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास किया जाएगा।
तत्पश्चात जयंती समारोह भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस मौके पर सदस्य संदेश महतो, मुकेश कुमार सुमन आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…