लकड़ी नबीगंज: पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन में गुरुवार में प्रखंड प्रमुख चंदा देवी की अध्यक्षता तथा विधायक देवेशकांत की मौजूदगी में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पंचायत के विकास संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में पुलिस स्टेशन, राष्ट्रीय बैंक और डिग्री कालेज की स्थापना पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में बिजली बिल की दर में बढ़ोत्तरी, बिजली कनेक्शन की समस्या, ट्रांसफार्मर समेत विद्युत विभाग से संबंधित कई समस्याओं के समाधान पर पर चर्चा की गई। इस मौके पर विभाग कनीय अभियंता नीरज कुमार द्वारा अगले मई माह के द्वितीय सप्ताह से इस समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। इसके अलावा शिक्षा, राजस्व, नल जल, कृषि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क अतिक्रमण, नबीगंज में ओपी को थाने का दर्जा दिलाने, राष्ट्रीय बैंक की स्थापना, डिग्री कालेज स्थापित करने पर भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया।

साथ ही पंचायत भवन, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान नल जल, पुलिया, छठ घाट, चबूतरा आदि कार्य योजनाओं का लेखाजोखा कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार एवं प्रधान सहायक संतोष कुमार, रवींद्र सिंह द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 अंतर्गत करीब दो करोड़ की लागत से विभिन्न योजना कार्य पूर्ण कराने की बात कही गई। बैठक में अंचलाअधिकारी अजय कुमार ठाकुर, बीईओ रीता कुमारी, पर्यवेक्षिका नीलू कुमारी, कनीय अभियंता दीपक कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उप प्रमुख प्रेमराजन सिंह, मुखिया संघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, समिति सदस्य लीलावती देवी, कुंती देवी समेत सभी बीडीसी व मुखिया उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026