Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कम्युनिटी किचन के विवाद में पुलिस को मिले चार आवेदन

  • सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच हुयी थी मारपीट
  • एक पक्ष के लोगों ने जिला पार्षद के परिजनों को बनाया था निशाना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नबीगंज प्रखंड के पड़ौली पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरायपुर स्कूल में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन के समीप शनिवार की शाम हुए विवाद में पुलिस को चार आवेदन प्राप्त हुए है. पुलिस प्राप्त चार आवेदनो की जांच कर रही रही है. बता दें की लकड़ी नबीगंज प्रखण्ड के पड़ौली पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकारी स्तर पर हरायपुर स्कूल परिसर में कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा था. शनिवार को हरायपुर कम्युनिटी किचेन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व बीजेपी नेता देवेशकांत सिंह पहुंचे व इनके समर्थकों ने कम्युनिटी किचेन की पंजी मांगी.

इसी बात पर सांसद के समर्थक व स्थानीय मुखिया अजित कुमार सिंह के समर्थक आपस में उलझ गए. इस दौरान दोनों पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. एक पक्ष का इलाज बसंतपुर व दूसरे पक्ष का इलाज नबीगंज पीएचसी में हुआ. शनिवार की देर शाम सांसद व विधायक समर्थकों में हुई मारपीट मामले की चर्चा अभी थमी नहीं थी की जिला पार्षद मेनका रमन के भैसुर, जेठानी समेत तीन लोगों को एक पक्ष ने निशाना बनाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया.

जिला पार्षद के घायल परिजन बसंतपुर पीएचसी पहुंचे. जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया. इस संदर्भ में नबीगंज ओपी में 2 व बसंतपुर थाना में 2 आवेदन दिया गया है. इस बारे में महाराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा ने बताया की बसंतपुर थाना व लकड़ी नबीगंज ओपी में मामले को लेकर 4 आवेदन पुलिस को प्राप्त हुए है. जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026