परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर पर करीब सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ा रहे लोगों के विरुद्ध सिसवन सीओ इंद्र वंश राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में दो को नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोग को आरोपित किया गया है. थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर कचनार निवासी अजीत उपाध्याय व सुभहाता निवासी मदन सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
बताते चलें कि यह दोनों लोग जिला को बाढ़ घोषित कराने वह बाढ़ पीड़ितों की मुआवजे को लेकर सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ा रहे थे. वह प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. तब सीओ ने बलपूर्वक लोगों को ब्लॉक परिसर से खदेड़ा उसके बावजूद भी दोनों नामित अभियुक्तों ने अंचल अधिकारी से झड़प भी की. इसी मामले में सीओ ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…