[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी पुलिस ने मंगलवार की रात दो नशेड़ियों को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें गुठनी-रघुनाथपुर मार्ग पर बरपलिया गांव के समीप गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति में रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी इब्राहिम साईं तथा दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके पास से बोरे से यूपी निर्मित एटपीएम फ्रूटी 180 एमएल की 180 पीस बरामद हुआ है। सूचना मिली कि दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद वहां पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक धंधेबाज की हालत गंभीर देखते हुए स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शराब के दो धंधेबाजों बृजमोहन एवं अजीत को तीन बोतल शराब के साथ कोइरीगांवा से गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…