[sg_popup id=”7″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- सिवान- छपरा मुख्य पथ 85 पर दारौंदा बाजार से पश्चिम महाराजगंज ढाला के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में बताया जाता है कि सवान विग्रह निवासी मुनेंद्र कुमार सिंह के पुत्र सतीश सिंह और नीरज सिंह दोनों बाइक से सवान विग्रह से दारौंदा जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से अआरही पिकअप गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दारौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पिकअप पर सवार लोग सभी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष दारौंदा मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि सुबह में भाउ छपरा में हुई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने चार लोग थाने में आए थे। जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना हुई है। मोटरसाइकिल सवार सवान विग्रह निवासी सतीश सिंह और भाउ छपरा निवासी चंदन सिंह के परिवार के बीच पूर्व से दुश्मनी चली आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जानबूझ इस दुर्घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच हो रही है। पिकअप वैन के नंबर एवं रजिस्ट्रेशन से भी जानकारी ली जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…