सीवान में लोडेड देसी कट्टे के साथ चार पकड़ाए

  • कुख्यात शराब तस्कर की निशानदेही पर पुलिस को मिली सफलता
  • फरार शराब तस्कर को गोपालगंज के एक होटल से पुलिस ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मिंटू यादव उर्फ मंटू की निशानदेही पर श्यामपुर बाजार से देसी कट्टे व गोली के साथ तीन स्कार्पियो सवार को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपितों में दरौली थाने के पुनक गांव का नागेंद्र सिंह, मैरवा थाने के फुलवरिया निवासी प्रिंस चौहान व अभय कुमार शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिंटू पर शराब तस्करी से सम्बंधित दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसी मामले में उसकी तलाश थी।

इसी बीच शनिवार की देर शाम उसे गोपालगंज के होटल वैभव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के क्रम में आरोपित ने पुलिस के समक्ष उसी रात एक स्कार्पियो से श्यामपुर बाजार के रास्ते शराब की खेप लाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर नाटकीय ढंग से रात करीब दो बजे चिह्नित स्कार्पियों पर सवार तीन लोगों को श्यामपुर बाजार से दबोच लिया। जहां जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस ने एक आरोपित के पास से लोडेड कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024