परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहदुलेपुर में 8 अक्टूबर को मतदान के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में युवक के फर्द बयान व दूसरे पक्ष के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष से सहदुलेपुर टिकरी निवासी अरविंद सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि 8 अक्टूबर को सहदुलेपुर मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 12 पर मतदान के लिए गए थे। इसी दौरान अमन कुमार सिंह, बदरी सिंह, गोलू सिंह, आकाश सिंह व बजरंग बली सिंह आए और अपने पक्ष में वोट देने को कहा। जिसका विरोध करने पर सबने मारपीट शुरू कर दी।
इस क्रम में आरोपियों द्वारा चाकू के हमले से सुधांशु सिंह घायल हो गया। वहीं इधर दूसरे पक्ष से इस मामले में बद्रीनाथ सिंह के पुत्र अभिनव कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह ने आवेदन देकर बताया कि वोट देने बूथ नंबर 12 पर जा रहा था। इसी क्रम में सुधांशु सिंह, यश प्रताप सिंह, नींबू सिंह, आदर्श सिंह व अमित सिंह ने घेर लिया और बोले कि बजरंग बली को वोट दिलवा रहा है। इसी बात पर सभी मारपीट करने लगे और चाकू से हमला किया जिस कारण अभिनव सिंह घायल हो गया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन व फर्दबयान पर एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…