Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्याकांड के चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास

परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अवधेश कुमार दुबे की अदालत ने बुधवार को हत्याकांड से जुड़े मामले में नामजद चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अनूप कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने नामजद अभियुक्तों रंजन शर्मा ,सावित्री देवी, मधुबाला एवं आरती को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। अदालत ने सभी अभियुक्तों पर दस दस हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है । अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्तों को 6 माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीबी नगर तरवारा क्षेत्र के माधोपुर निवासी हरे कृष्ण तिवारी के भतीजे अरविंद कुमार तिवारी की हत्या 1 फरवरी 2004 की मध्य रात्रि में कर दी गई थी। हत्या को लेकर हरे कृष्ण तिवारी के बयान पर उसी गांव के रंजन शर्मा एवं अन्य पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । हरे कृष्ण तिवारी ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया कि घटना के दिन रंजन शर्मा उसके भतीजे अरविंद कुमार तिवारी को टेलीविजन देखने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। रात्रि में चोर-चोर का आवाज सुनाई देने पर हरे कृष्ण तिवारी रंजन शर्मा के घर पहुंचे तो वहां अपने भतीजे को मरा हुआ पाया। पुरानी रंजिश एवं साजिश के तहत हत्या किए जाने को आधार बनाकर हरे कृष्ण तिवारी ने अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी तत्कालीन महाराजगंज थाने में दर्ज कराई थी। मामले के अभियुक्त नारद शर्मा विचारण के दौरान मर गए । मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नागेंद्र राय ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026