मैरवा

ओवरलोडिंग गिट्टी के धंधे में चालक समेत दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा से एक ट्रक के चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिट्टी का अवैध तरीके से कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।ट्रक चालक के साथ गिरफ्तार व्यक्ति एक राजनीतिक दल के विंग का सदस्य बताया जाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मैरवा थाना पर पैरवीकारों का जमावड़ा लग गया। इसे देखते हुए पुलिस ने उसे मैरवा थाना से हटाकर टाउन थाना भेज दिया। इस संदर्भ में पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस संदर्भ में बताते हैं कि खनन विभाग की टीम ने गिट्टी के एक ओवरलोडेड ट्रक को छोटका मांझा के निकट रोक लिया, लेकिन जबरन ट्रक से गिट्टी छोटका मांझा में अनलोड करा दिया गया। इसके बाद खनन विभाग की टीम मैरवा थाना पहुंची और पुलिस के साथ छापामारी कर चालक मिर्जापुर का रवींद्र कुमार और छोटका मांझा के मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृत्युंजय सिंह एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति हैं। वे ट्रक से जरूरतमंदों के कहने पर गिट्टी मना कर आपूर्ति करते हैं । यह ट्रक मिर्जापुर से छोटका मांझा लाया गया था।

दो ट्रक को थानाध्यक्ष ने किया जब्त

असांव थाना क्षेत्र के तियर मोड़ पर बुधवार की सुबह असांव थानाध्यक्ष पशुराम सिंह ने लोहा से लदा दो ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ट्रक में दरौली से रघुनाथपुर के तरफ जा रहा था। गुप्त सूचना पर दोनों ट्रक को जब्त कर इसकी सूचना परिवहन विभाग को दे दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024