कोरोना का कहर : सिवान के हसनपुरा में कोरोना संक्रमित चार लोगों ने दम तोड़ा

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के पसीवड़ गांव निवासी व पीडीएस दुकानदार 60 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद की कोरोना से गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह को मौत हो गयी. मौत की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है. मौत के पश्चात दिवंगत के पुत्रों ने एंबुलेंस से गोरखपुर से घर लाया. उसके बाद उनके पुत्रों ने किसी को शव यात्रा में शामिल नहीं होने दिया. मां को एक झलक दूर से शव को दिखा कर फिर सिसवन के सरयू घाट ले जाकर दाह संस्कार कर दिया.

महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित संक्रमित मरीज की मंगलवार की सुबह 3:30 बजे मौत हो गई है. मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी स्व. हीरालाल साह के 60 वर्षीय पुत्र यदुनाथ साह के रूप में हुई है, यदुनाथ साह के चेस्ट में पेन थाऔर तेजी से सांस फूल रहा था. सोमवार को उसे महाराजगंज डीसीएचसी में भर्ती किया गया था. जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य मुन्ना सिंह अधिवक्ता की मंगलवार को मृत्यु गोरखपुर मे हो गई हैं. वे कोरोना से संक्रमित थे. परिजनों ने इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया था. अधिवक्ता मुन्ना सिंह आंदर प्रखंड के निवासी थे.

सोमवार को शहर के रेड क्रास में कोविड जांच कराने आयी एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि परिजन उसे गंभीर स्थिति में जांच कराने के लिए लाये थे. सैंपल देने के बाद उसकी हाल और बिगड़ गयी. सदर अस्पताल ले जाते ही उसकी मौत रास्ते में हो गयी. बाद में परिजनों ने आकर रिपोर्ट देखा तो पॉजिटिव था.कर्मचारियों के कहने के बाद भी उन्होंने जांच का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026