परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निर्देशानुसार पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अनुरंजन मिश्रा ने बड़हरिया मुख्यालय स्थित आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित किया. उन्होंने बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतकों से अपील कि की करोना वैश्विक महामारी से स्वयं जागरूक, सतर्क रहते हुए अपने आसपास मुहल्ले में जागरूकता पैदा करना है. आमलोगों में बताना है करोना वैश्विक महामारी को हल्का न ले. तेजी में पांव पसार रहा है, मास्क जरूर लगाएं, साबुन या सेनेटाइजर से हाथ बार-बार धोएं. साफ-सफाई पर ध्यान दें. अगर आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले.
मेरा मुहल्ला करोना मुक्त संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता कार्य करें. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के वासियों के करोना काल में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया 9771825542, मंडल महामंत्री राजेश गिरि का नंबर -9534319085, आत्मीय सहयोगी पंकज पांडेय का नंबर-7462014579 है. आमलोगों एवं भाजपा कार्यकर्ता से आग्रह किया किसी को कोई कठिनाई होतो बताए निश्चित जरूरतों की सेवा की जायेगी। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में संस्कार सुधा ट्रस्ट के माध्यम से मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह कि निश्चित स्वयं की सुरक्षा करते हुए समाज में जागरूकता पैदा करें. इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश गिरि, पंकज पांडेय, फिरोज दजी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…