Siwan News

स्टेशन परिसर में चोरी की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार

जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा

तलाशी के दौरान साभी के पास से चार फोल्डिंग चाकू मिला

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सीवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के समीप अपराध की योजना बना रहें चार अपराधियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जीआरपी ने चारों की तालाशी के दौरान चार फोल्डिंग चाकू तथा चार सौ रुपये बरामद किया. पकड़े गए अपराधियों में छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विनोद महतो का पुत्र विकास कुमार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी रामभरोसा सिंह का पुत्र बबलू कुमार, गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार निवासी हीरामन शाह का पुत्र विशाल कुमार तथा नगर थाना सीवान के लक्ष्मीपुर मोहल्ला निवासी वीर बहादुर वर्मा का पुत्र विमल कुमार वर्मा शामिल है. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि रविवार को सुचना मिली की मालगोदाम के समीप कुछ अपराधकर्मी चोरी की योजना बना रहें है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवायी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीआरपी थाने कांड संख्या 244/19 दर्ज कर चारों युवकों को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026