परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता अपने परिजनों संग रविवार शाम थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार को आप बीती बताते हुए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ने सोमवार को एसआई शम्भू पासवान व शिवमंगल पासवान को पुरैना गांव भेज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करवाया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार सायं करीब पांच बजे मैं खेत के तरफ गाय को लाने व शौच करने गयी थी. लौटते समय रास्ते में पीछे से आकर गांव का युवक अर्जुन मुझे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा तो मैं हाथ लिये कोईन से उसे मारना शुरू कर दी. तब तक दूसरा व्यक्ति संतोष पटेल झपट पड़ा और पकड़ लिया. दोनों ने मिलकर जमीन पर पटक दिये तथा काफी बदतमीजी किया और कपड़ा फाड़ दिया. काफी जोर से चिल्लाने व शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो ये दोनों भाग गये. रोती-चिल्लाती रही और अर्धनग्न अवस्था में घर आई और मां-पिताजी के साथ थाना पहुंची. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…