परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक सनई गोड़ के झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते चार झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। इस अगलगी से कई पेड़ झुलस गए। आग को बुझाने के क्रम में घर का युवक राजू गोड़ भी आंशिक रूप से झुलस गया तथा तीन-चार बच्चों के हाथ एवं पैर हल्का झुलस गए। घायल सभी एक ही परिवार के हैं। सभी का इलाज इलाज स्थानीय क्लीनिक में कराया जा रहा है। वहीं इस अगलगी में बकरी के चार मेमने भी जलकर मर गए एवं तीन बकरियां झुलस कर घायल हो गईं। अगलगी में चारों झोपड़ियों में रखे तीन साइकिल, खोप सहित 6 बोरा गेहूं एक ठेला, चार बोरा धान, कपड़ा, फर्नीचर आदि समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गईं। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ित सनई गोड़ ने बताया कि इसकी सूचना आंदर सीओ एवं असांव थानाध्यक्ष को दे दी ई है। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। आग की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक अमरनाथ यादव,जिला पार्षद शीतल पासवान घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को आश्वासन देते हुए सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कही। इस संबंध में जीरादेई एवं आंदर प्रभार के सीओ अनुज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की गई है। मुआवजा के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…