Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खिलाड़ियों को एकेडमी से मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : क्रिकेट खिलाड़ियों को एकेडमी खुलने से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे जिले के खिलाड़ी राज्यस्तर व देश स्तर पर चयनित होकर डीसीए के माध्यम से जिले का नाम रोशन करेंगे। यह बातें डीसीए के सचिव शमशिर अहमद ने शनिवार को बार एसोसिएशन के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जनवरी को वीएम हाईस्कूल परिसर में बब्लू क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन एसडीओ अमन समीर, एएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी करेंगे। एकेडमी के मुख्य कोच रितेश कुमार बब्लू ने कहा कि एकेडमी स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्कूली छात्रों को क्रिकेट की बेहतर शिक्षा व प्रशिक्ष दिया जा सके। प्रतिभा होने के बाद भी उचित प्रशिक्षण के अभाव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन नहीं हो पाता है।उन्होंने बताया कि गोरखपुर से कल्याण सिंह, नरेंद्र आर्या, सहरसा से कुंदन सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। अधिवक्ता अखिलेश्वर पांडेय ने एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024