सिसवन व ग्यासपुर दियारा में चार अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में शराब व उपकरण किए गए नष्ट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन एवं ग्यासपुर सरयू नदी के उस पार दियरा के तटीय इलाकों में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की चार भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारी मात्रा में कच्ची शराब तथा उपकरण नष्ट कर दिए। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि नदी के उस पार दियरा क्षेत्र में शराब तस्करों तथा बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इसमें ग्यासपुर एवं सिसवन दियरा में चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही काफी मात्रा में शराब तथा उपकरण को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आने की भनक लगते ही सभी शराब तस्कर फरार हो चुके थे। छापेमारी में एसआइ शुभंकर कुमार, विकास कुमार, परमात्मा यादव, दिलीप यादव सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026