महाराजगंज:सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी के गांव पहुंचकर पुस्तकालय का जाना हाल

स्वतंत्रता सेनानी का पूछा कुशलक्षेम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार की देर शाम स्वतंत्रता सेनानी के गांव बंगरा पहुंचकर गांव में स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने गांव के बुद्धिजीवि लोगों से मिल वीर सेनानियों की भूमि को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की प्रतिमा स्थापित निमित अनावरण समारोह आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की। गांव के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथाा प्रतिमा अनावरण के लिए बिहार के राज्यपाल को आमंत्रित किए जाने का प्रस्ताव रखा और कहा कि महाराजगंज फिरंगियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में अग्रिम जमात में शामिल रहा है।

आजादी के अमृत काल में स्वतंत्रता सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि निवेदित कर वीर सेनानियों को उपकृत करें।वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय प्रबंधन के सक्रिय सदस्य सह शिक्षक कुमार राजकपूर ने कहा कि गांव के इतिहास को आने वाली पीढ़ी के लिए यह सुनिश्चित करना है कि हमारी आजादी की लड़ाई में क्या योगदान रहा है। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जितनी जल्द होगा गांव के लिए मैं इस पुनीत कार्य को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू करूंगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरपंच नागेंद्र सिंह, अिल कुमार सिंह, झब्लु सिंह, मनु सिंह, प्रतीक गौतम, संजु बाबा, सुहानी भास्कर, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024