परवेज अख्तर/सिवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से चार युवक घायल हो गए। चारों घायलों को पुलिस की मदद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल में महराजगंज थाना क्षेत्र पटेढा गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद व प्रभु प्रसाद, बड़हरिया थाना क्षेत्र पिपराही निवासी राम प्रकाश साह व अभिषेक कुमार है। घायल राम प्रकाश ने बताया कि मैं और अभिषेक बाइक पर सवार होकर पिपराही से सिवान शहर स्थित अपने दुकान पर आ रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया जिससे हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि गांव से मोलनापुर बुआ के घर अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक के चालक ने धक्का मार दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि नागेश्वर प्रसाद शराब के नशे में था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…