परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों में प्रथम पक्ष से भुनेश्वर ठाकुर पिता चंद्रिका ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर पिता चंद्रिका ठाकुर, रितेश कुमार पिता भुनेश्वर ठाकुर, जबकि दूसरे पक्ष से विवेक ठाकुर पिता कमली ठाकुर घायल हुए है. घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया गया, जहां डियुटी में तैनात डॉ राजेश कुमार घायलों का प्राथमिकी उपचार किया. जबकि तीन घायल विवेक कुमार, भुनेश्वर ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में राधेश्याम ठाकुर अपने पुस्तैनी घर के पास के खेत में गये थे. इसी बीच विवेक ठाकुर से किसी बात को कहा सुनी हो गयी. इस कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…