परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय हुसैनगंज चट्टी निवासी शंकर यादव के 19 वर्षीय पुत्र मिथुन यादव को मंगलवार को हुसैनगंज बाजार मछली हट्टा में चार लोगों ने अल्टो कार से खींचकर बुरी तरह मारा पीटा गया साथ ही लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर फोड़ दिया गया. साथ ही घायल व्यक्ति के जेब से दो हज़ार रुपये नकद व गले से सोने की चेन भी छीन लिया गया. घायल के पिता शंकर यादव ने थाने में आवेदन देते हुए लिखा है कि मेरा पुत्र मिथुन छठ का सामान खरीदने बाजार में गया था. साज़िश के तहत हमलावर वाहन के पास आये और वाहन से खींचकर लाठी, डंडा से मारने लगे. शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किये. शोरगुल सुनकर हमलावर वहां से भाग गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. इस संबंध में घायल के पिता ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है. जिसमें अफ़ज़ल कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, सेराज माली व लंगड़ा का नाम शामिल है. सभी हुसैनगंज बाजार के निवासी है. पुलिस मामले की छानबीन जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…