सिसवन में आलू लदी पिकअप पलटने से चार घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन पूरब पट्टी के समीप रघुनाथपुर ताजपुर के मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह आलू से लदे एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी. जिससे पिकअप पर सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. हालांकि पिकअप पलटने के दौरान आसपास के लोग तुरंत पिकअप के पास पहुंच गए व बचाव राहत कार्य में जुट गए. किसी तरह घायलों को पिकअप से बाहर निकाला व रेफरल अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल चारों युवको को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थाना क्षेत्र के शुभहता गांव निवासी बिट्टू सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह एवं गंगपुर सिसवन निवासी बच्चन बीन घायलों में शामिल बताया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026