परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी आत्मा देव तिवारी की शनिवार को इलाज के दौरान सीवान अस्पताल में मौत हो गई. वे 60 वर्ष के थे. इधर मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पुत्र कमलेश तिवारी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को सिसवन सीवान स्टेट हाईवे स्थित रामगढ़ मुबारकपुर के चौराहे को पार करने के दौरान तिवारी को एक अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी थी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बावजूद हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई. इधर मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पीड़ित ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मौके पर पहुंचे मुखिया पूनम तिवारी, रमेश तिवारी, मुन्ना चौधरी, सच्चिदानंद तिवारी, विनोद तिवारी सहित दर्जनों सामाजिक लोगों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी व हर संभव सहयोग करने की बात कही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…