परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल के समीप की थी, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान जीरादेई निवासी मदन राय एवं रामजी शर्मा के रूप में हुई । दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है। जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान पचरुखी निवासी राजन कुमार एवं भरत साह के रूप में हुई । दोनों युवक बाइक पर सवार को गांव से शहर आ रहे थे। तभी ट्रक ने धक्का मार दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…