पुलिस सप्ताह दिवस : 26 फरवरी को पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारी करेंगे रक्तदान: श्री शैलेश कुमार सिन्हा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरैना गांव गांव पहुंचे और आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान वहां काफी संख्या में पुरुष एवं महिला मौजूद थीं।एसपी श्री सिन्हा ने अपनी बातों को रखकर ग्रामीणों की समस्याएं को गंभीरता से सूना। पुलिस की ‘जन सहभागिता बाइक रैली’ प्रत्येक गांवों में जाकर आम लोगों से संपर्क कर रही है और उनसे संवाद स्थापित कर रही है। एसपी ने कहा कि इस दरम्यान पुलिस कर्मी आम लोगों से बात कर रही। उनकी समस्याओं को सुन रही है।

साथ ही आमजन से बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त कर रही है। साथ ही समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस के सिस्टम के बारे में भी जनता को अवगत कराया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पुलिस और जनता मिलकर समाज के उत्थान के लिए काम कर सकें।एसपी श्री ने बताया कि 26 फरवरी को पुलिस कर्मी एवं पदाधिकारी रक्त दान करेंगे। जिसे सरकारी ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा। इसका उपयोग आम लोगों की मदद के लिए किया जा सकेगा। वहीं आंदर प्रखंड के पतार पंचायत के पतार गांव स्थित ग्राम कचहरी परिसर में सोमवार की देर संध्या पुलिस व आम जनता के बीच शराब व अपराध नियंत्रण को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026