✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर और फखरुदीनपुर में छापेमारी कर 110 लीटर देसी शराब और दो बाइक के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के डिहिया निवासी साहेबलाल कुमार और अर्जुन साह, दीनदयालपुर निवासी सुनील कुमार और हीरा साह के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शराब तस्कर बाइक से देसी शराब लेकर कहीं आपूर्ति करने जा रहे हैं। तभी अवर निरीक्षक राहुल भारती ने दलबल के साथ उनकी घेराबंदी कर दी। जब पुलिस ने उनकी बाइक तलाशी ली थी उस पर 110 लीटर देसी शराब पाया। पुलिस ने मौके पर बाइक व शराब समेत उक्त तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी शराब तस्कर को कानूनी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…