✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघरी गांव के समीप एनएच 227 पर बुधवार को कुछ लोगों ने बस कंडक्टर एवं खलासी को मारपीट कर घायल कर दिया तथा कट्टा का भय दिखाकर सात हजार रुपये छीन लिया। इस मामले में अनमोल मोती बस के चालक सह बसंतपुर निवासी अर्जुन सिंह ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें राजू मिश्रा , देवेंद्र मिश्रा तथा विनय यादव को नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि अनमोल माेती बस गोपालगंज से पटना चलती है।
हमलोग बस लेकर पटना जा रहे थे। तभी सुघरी गांव स्थित एनएच 227 ए पर कुछ लोग बस रोक कर मारपीट कर कंडक्टर चंदन कुमार तथा खलासी मिंटू पटेल को घायल कर दिया तथा गर्दन पर कट्टा सटाकर चालान का सात हजार रुपये छीन लिए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अनमोल मोती के बस चालक के आवेदन पर राजू मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा तथा विनय यादव तथा 10 अज्ञात को आरोपित किया गया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…