बड़हरिया में दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी केंद्र से नकद समेत चार लाख की संपत्ति लूटी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित यूको बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बुधवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से 70 हजार रुपये नकद, चार लैपटाप, चार एंड्रायड मोबाइल, एक टैब समेत चार लाख की संपत्ति लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।यूको बैंक के सीएसपी संचालक कन्हौली निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वे बुधवार की दोपहर करीब 12:45 बजे अपने सीएसपी केंद्र में बैठे थे तभी दो बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश बदमाश आए तथा पिस्टल का भय दिखाकर 70 हजार रुपये नकद, चार लैपटाप, चार एंड्राइड मोबाइल, एक टैब समेत चार लाख की संपत्ति लूटकर जामो रोड की ओर फरार हो गए।

सीएसपी संचालक ने बताया कि सभी बदमाश मेरे कर्मी मधु प्रिया कुमारी, शत्रुघ्न कुमार, अजमल आलम पर चाकू व पिस्टल कर केंद्र के अंदर तोड़फोड़ भी किए उसके बाद घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं जामो थानाध्या राजू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरा को भी खंगाला। सीसी कैमरा में बदमाशों को जामो रोड की तरफ भागते दिखाई दे रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है तथा इसके आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल :

थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित यूको बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी तथा आसपास के दुकानदार एवं आम लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस क्षेत्र में गश्त करती तो आए दिन ऐसी घटनाएं नहीं घटती। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय एवं आक्रोश देखा गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026