✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर से मंगलवार की शाम से लापता हुई छात्रा बुधवार को सारण के बनपुरा गांव में मिली। इस संबंध में छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में मेरी पुत्री दारौंदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से लापता हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही हम सभी परिवार के लोग उसे खोजने लगे। जब नहीं मिली तो घटना की सूचना दारौंदा थाने को दी गई। पुलिस ने छात्रा की फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया, शिक्षक ग्रुप एवं प्रशासन ग्रुप में सूचना देने का निर्देश दिया था। छात्रा भटकते हुए मंगलवार को जब सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बनपुरा पहुंची तो उसे ग्रामीणों ने लावारिस समझ ग्रामीण सैयद अंसारी के घर रख दिया। जब उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा सैयद अंसारी आसपास के लोगों के साथ छात्रा को लेकर उसके स्वजन के पास पहुंचे।
छात्रा की मां ने बताया कि पुत्री के मिलने के बाद स्वजनों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि यहां की व्यवस्था अच्छा नहीं रहने के चलते मेरी पुत्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय से बाहर निकल गई थी। यहां मैं पुत्री को नहीं पढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्त शिक्षिका माधुरी कुमारी छुट्टी पर चली गई है। इस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मूघबाधिर(गुंगी एवं बहरी) की संख्या 25 छात्रा पढ़ती हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लगे सीसी कैमरे में मंगलवार की दोपहर में 1.37 बजे तक छात्रा विद्यालय परिसर में दिखी थी। इसके बाद लापता हुई थी। छात्रा मिलने की सूचना दारौंदा पुलिस को भी दी गई है। छात्रा दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। इस मामले में वार्डन सोनी कुमारी ने बताया कि जब भोजन करने के दौरान छात्राओं की गिनती हुई, तो वह छात्रा कहीं नहीं मिली। इसके बाद से लगातार आसपास क्षेत्र से लेकर पूरी रात खोजने में जुटे हुए थे। आखिरकार छात्रा मिलने से राहत मिली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…