परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नौवा टोला गांव में पांच माह पूर्व 2 अगस्त को अचानक बिजली प्रवाहित तार टूटने एवं उसके संपर्क में आने से राम वचन साह की पुत्री सुमन कुमारी की मौत हो गई थी। इस घटना में मृत युवती का भाई मिठू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में कई बकरियां भी जल कर मर गई थी। इस घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक हेमनारायण साह पीड़ित परिवार से मिल सांत्वना दिया एवं बिजली विभाग से अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया था। रविवार को विधायक हेमनारायन साह ने प्रखंड मुख्यालय बाजार में मृत युवती के पिता राम वचन साह को बिजली विभाग द्वारा प्रदत्त चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया तथा राशि को उचित कार्य में खर्च करने की सलाह दी। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, सियाराम प्रसाद, राघव साह, भरत गुप्ता, ओम प्रकाश प्रसाद,कामेश्वर प्रसाद, उस्ताक अहमद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…