Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हॉल में रविवार को संस्कार भारती की ओर से कला संस्कृतिक कुंभ के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 तक के करीब दो सौ भैया-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद, संगीतज्ञ आरती मिश्र, अश्विनी श्रीवास्तव, नीरज शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। प्रतियोगिता चार समूह में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने महापुरुषों के रेखा चित्र में रंग भरे, साथ ही कुछ ने अपने मन से सादे कार्ड बोर्ड पर रंगीन चित्र बनाया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को 30 दिसंबर को आयोजित कला उत्सव के मंच से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लव कुमार, देवाशीष शास्त्री,सुनील कुमार, मनीष कुमार वर्मा, अमित कुमार, सुनील अरोड़ा, धीरज श्रीवास्तव, संध्या कुमारी, सुजाता कुमारी, सत्यम कुमार, कन्हैया आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर डॉ. शरद चौधरी, जादुगर विजय, अखिलेश मिश्रा, आकाश राज, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, रत्ना गुप्ता, बिंदा श्रीवास्तव, डॉ. एस कुमार, निशि सिन्हा, अंशुल कुमार, अंबालिका सिन्हा, किशोर सर्राफ़, रजनीश कुमार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिरर, डीपीएस स्कूल समेत कई विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026