Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​सुनसान घर से चार लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी गांव में रविवार की रात्रि में मदन मिश्र के घर में घुस कर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग तीन-चार लाख रुपये की नकदी सहित अन्य सामान की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी के समय घर के सभी लोग गांव में चल रहे रुद्र महायज्ञ में रामलीला देखने गए थे। उसी वक्त चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मदन मिश्र द्वारा सोमवार की अल सुबह थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि चोरी मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि उकरेड़ी गांव निवासी मदन मिश्र गांव में चल रहे 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का कोषाध्यक्ष हैं। उन्हीं के पास महायज्ञ का चंदा के रुपये रहते हैं। सोमवार को यज्ञ समाप्ति के बाद समिति द्वारा चंदे के रुपये को साधु-संतों, शामियाना आदि का रुपये वितरण करना था। रविवार की रात्रि में मदन मिश्र सहित सभी घर के सदस्य रामलीला देखने चले गए। उसके बाद चोरों द्वारा दीवार फांद कर घर में घुस कर चंदे का डेढ़ लाख रुपये एवं घर में रखे सभी जेवर सहित करीब तीन-चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024