परवेज अख्तर/सिवान : सोमवार की सुबह तेज धूप से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त था, सुबह से ही जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास था, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाओं के साथ अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक की बारिश से लोगों को काफी हद तक गर्मी से निजात मिल गई। बारिश इस बार पूरे जिले में हुई। जिससे प्रखंडों में भी लोगों को गर्मी से निजात मिली। बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश बाद जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर आ गया। वहीं बारिश के शहर की सड़कों पर कीचड़ का नजारा देखने को मिली। शहर में नल जल योजना के लिए गड्ढों की खोदाई कराई गई है। गड्ढे के आसपास के रखे मिट्टी पर बारिश की बूंदे जब पड़ी तो वह सड़क पर कीचड़ के रूप फैल गई। जिससे लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अस्पताल मोड़, सराय मोड़, कागजी मोहल्ला, नई किला सहित कई जगहों पर जलजमाव हो गया जिससे लोगों को पैदल चलने में परेशानी हुई। इधर बसंतपुर में भी काले बादलों के छाने से दिन में अंधेरा जैसा नजारा हो गया। लोग अपनी गाड़ियों के लाइट जलाकर चल रहे थे। थोड़ी देर बाद ही मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं खेतों में बारिश के बाद तरोई सहित अन्य सब्जियों को काफी फायदा हुआ। जिससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…