Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दो दिन में मिले कोरोना के चार नए मरीज, आंकड़ा हुआ 4468

परवेज़ अख्तर/सिवान:

कोरोना संक्रमण की रफ्तार उतार-चढ़ाव भरे आंकड़ों के साथ बढ़ती जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दो दिन में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4468 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4410 पर पहुंच गया है। सक्रिय 29 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। ठंड को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं जिले में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि नए प्रभावितों के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का अवश्य अनुपालन करें।

साथ ही मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन एवं नियमित अंतराल पर हाथों की सफाई करते रहें। कहा है कि यदि किसी व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण महसूस होते हैं तो स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें। सीएस ने बताया कि जिले में विभिन्न जगहों पर विशेष शिविर लगाकर 2429 सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई। इमसें ट्रू नेट द्वारा 64 तथा़ रैपिड एंटीजन किट द्वारा 2168 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 197 सैंपलों को जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेज दिया गया। बता दें कि लोगों के लापरवाही के कारण कोरोना जिले में 4400 के आंकड़ें को पार कर चुका है। हालांकि जिले का रिकवरी रेट बेहतर है और हमें हिम्मत देता है, लेकिन इसमें और सुधार लाने की जरूरत है। तभी हम कोरोना से जंग जीत पाएंगे। इधर जिले में कोरोना के आंकड़ों में समय के साथ बढ़ोतरी जारी है। प्रतिदिन यहां कोरोना के संक्रमित पाए जा रहे हैं। बावजूद इसके लोग अब मास्क व शारीरिक दूरी को लगभग भूल चुके हैं और बिना किसी डर के घूम रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026