Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाजारों में बढ़ेगी चहलकदमी :- त्योहारों के मौसम के बाद अब गूंजेगी शहनाई

परवेज़ अख्तर/सिवान:
छठ पर्व समाप्त होते ही त्योहारों पर अल्पकालिक विराम लग गया है। त्योहारी मौसम के बाद अब शहनाई की धूम के लिए लोग तैयार होने लगे हैं। वैसे देखा जाए तो अगले दो महीने में शादी विवाह का मुहूर्त तो काफी कम है, लेकिन दांपत्य बंधन में बंधने वालों की संख्या इस मुहूर्त में अधिक होगी। नवंबर और दिसंबर महीने में शादी विवाह के मुहूर्त करीब आधा दर्जन ही बताया जा रहा है, लेकिन कम मुहूर्त के बावजूद शादी की तैयारी में सैकड़ों परिवार जुटे हुए हैं। आधा दर्जन लगन के बावजूद इस बार अधिक से अधिक विवाह संपन्न होंगे। गत लग्न में शादी विवाह पर कोरोना के लॉकडाउन का ब्रेक लग गया था। इसके कारण शादी की निर्धारित तिथि को नवंबर व दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया था। अब तिलक -विवाह की तिथि निर्धारित कर इसमें शामिल होने के लिए मित्रों और रिश्तेदारों को आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

बता दें कि बीते अप्रैल, मई, जून में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी की तारीख तय कर रखी थी, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने और इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण शादी विवाह की तिथि स्थगित कर दी गई थी। लॉकडाउन समाप्त होने, कोरोना की स्थिति सामान्य होने और अगले शादी विवाह का मुहूर्त के आने की प्रतीक्षा थी ताकि घरों में शहनाई की गूंज सके। जुलाई से अक्टूबर तक शुद्ध विवाह मुहूर्त नहीं था। ऐसे मे नवंबर-दिसंबर में पड़ने वाले शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के आने की प्रतीक्षा सबको थी। शादी विवाह के अलावा गौना, मुंडन, गृह प्रवेश, नींव पूजन, यज्ञोपवित कार्यक्रम भी स्थगित किए गए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024