Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जनार्दन हत्या मामले में चार नामजद व आठ अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के भरथुई मोड़ पर बुधवार को जीप- बाइक के साइड लेने में हुए मारपीट में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत के बाद जीप चालक धर्मेंद्र यादव ने बुधवार की रात में ही थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद तथा अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीप चालक धर्मेंद्र यादव के आवेदन में चांदपाली पंचायत के मुखिया बलिंद्र सिंह, उनके पुत्र हिमांशु सिंह, भतीजा अनु सिंह तथा प्रियांशु सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अन्नु सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मुखिया सहित बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सारे अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों में कुछ और लोगों के नाम का खुलासा होने वाला है। जल्द ही सबको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026