परवेज अख्तर/सिवान : मारपीट से जुड़े मामले में गवाही देने नहीं आ रहे को-आॅपरेटिव बैंक के तत्कालीन एमडी दिनेश सिंह पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुपमा त्रिपाठी की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के पश्चात वारंट निर्गत कर दिया। मामले का निस्तारण एमडी दिनेश सिंह की गवाही के लेकर विलंबित है। अदालत द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी बतौर गवाह दिनेश सिंह के अनुपस्थित रहने पर अदालत में दिनेश सिंह के विरुद्ध कदम उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरेयाकोठी बाजार निवासी दशरथ साह को-आॅपरेटिव बैंक के ऋणि था तथा ऋण वसूली के दौरान दशरथ एवं अन्य ने ऋण वसूल करने गए एमडी दिनेश सिंह एवं अन्य के साथ मारपीट किया था। उक्त मामले में दिनेश सिंह को गवाही देनी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…