परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के भोरे प्रखंड में मंगलवार को फिर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिल जाने से हड़कंप मच गया है।रविवार को जिस गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे उसी गांव में एक और 70 बर्ष का पॉजिटिव मरीज मिल गया है।जबकि दूसरा मरीज भोरे के विजयीपुर रोड का एक 34 बर्षीय जूता व्यवसायी है।मरीजों का पता चलते ही तत्काल अलर्ट मोड़ पर आए प्रशासन ने दोनों मरीजों के कुल 14 लोगों को जांच के लिए सैम्पल कलेक्शन सेंटर हथुआ भेज दिया।
इसके साथ ही भोरे पंचायत के अलावे उसके तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली तीन पंचायतों चकरवां खास, डूमर नरेन्द्र और खदही को भी सील कर दिया गया।जबकि बनकटा जागीरदारी पंचायत के तीन किलो मीटर के दायरे की तीन पंचायतों को पहले ही सील किया जा चुका है।इसके साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुकानों को बंद रखने का निर्देश देते हुए लोगों से घर में ही रहने का निर्देश दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…