परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमण के मामले में मैरवा बाजार घीरता जा रहा है. रविवार को आई रिपोर्ट में चार और मरीजों की संख्या बढ़ गई है. हालांकि यह चार मरीज उन्हीं 22 मरीजों में से हैं, जिनका सैंपल 10 जुलाई को लिया गया था. कुछ संशय होने के कारण उनका सैंपल पुनः सीवान में 12 जुलाई को लिया गया. जिनमें 18 मरीजों की पुष्टि शनिवार को हुई थी.
शेष बचे चार मरीज की पुष्टि प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को कर दी. जिनमें दो मेन रोड निवासी हैं और दो मझौली रोड के निवासी हैं. सभी मरीजों को होम आइसोलेशन करने की सलाह दी गई है. वहीं इन संक्रमित मरीज के परिजनों का सैंपल सोमवार को मैरवा रेफरल अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग होम में लिया जाएगा. इस आशय की सूचना स्वास्थ्य मैनेजर अरविंद कुमार सिंह ने दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…