परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दीया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापाली निवासी वीरेंद्र यादव बताया जा रहा है. वही ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र यादव अपने एक साथी अली शाह के साथ सिवान से मछली खरीद कर घर लौट रहे थे.
तभी जमसिकरी गांव के समीप बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने अली शाह को बाइक से उतार कर वीरेंद्र को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया .जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बाइक पर बैठ कर युवक भागे भागे गांव में जाकर इसकी सूचना दिया कि अपराधियों ने वीरेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दिया है. जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…