हसनपुरा

मकई के भूटा को ले मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल

एमएच नगर थाना के धनौती हाता गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के धनौती हाता में सोमवार को मकई के भूटा को ले दो पक्षों के बीच हुई विवाद में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. इस मामले में घायल रामराज मांझी ने दो महिला समेत छह लोगों को नामजद किया है. अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठकर भूटा खा रहा था. तभी रामलाल मांझी व बीरेंद्र मांझी आकर गाली गलौज देते हुये कहने लगे कि भूटा हमारे खेत से क्यो तोड़ा है.

मैने कहा कि हम बाजार से भूटा खरीदे है. तभी उपरोक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. जिससे हमारा हाथ, पैर व पीठ में चोट लग गया. मूझे मार खाते देख मेरी पत्नी रामावती तथा बेटी प्रिति कुमारी बचाने आयी तो सुरेंद्र मांझी सहित दो अन्य महिलाओं ने लाठी, डंडे व फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया. जिससे मेरी पत्नी व बेटी को गंभीर चोटे लग गयी. साथ ही जान मारने की धमकी देने लगे. वहीं इस मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों को घायल होने की सूचना है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026